बरेली, अक्टूबर 8 -- Bareily News: बरेली/शीशगढ़, हिन्दुस्तान टीम। बुधवार रात आंधी-बारिश के दौरान सीबीगंज में बाइक सवार सर्राफा व्यापारी आवारा पशु से टकरा गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यापारी की अस्पताल में मौत हो गई।

हादसे का विवरण बुधवार शाम करीब सात बजे आंधी-बारिश के दौरान एनएच-530 पर परधौली पेट्रोल पंप से आगे करमपुर ठाकुरान जाने वाले रास्ते पर उनकी बाइक आवारा पशु से टकरा गई। हादसे में शीशगढ़ के साहूकारा निवासी बाइक सवार 48 साल के धर्मवीर रस्तोगी गंभीर रूप से घायल हो गए। वह बरेली के बारादरी स्थित जगतपुर गौटिया में अपने दूसरे घर आ रहे थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से धर्मवीर को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिवार और रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने रात ...