बरेली, सितम्बर 8 -- Bareily News: फोटो: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रमाण पत्र वितरित करते विधायक, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि और एसडीएम। नवाबगंज। तहसील सभागार में मंगलवार को अयोध्या में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इसी क्रम में भदपुरा और नवाबगंज ब्लॉक क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बाल विकास की महत्वपूर्ण कड़ी बताया। कार्यक्रम में एसडीएम सचिन यादव, तहसीलदार सत्येंद्र कटियार, विधायक डॉ. एमपी आर्य, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार, जिला मंत्री डॉ. मीनाक्षी गंगवार, भदपुरा सीडीपीओ विष्णु शर्मा और नवाबगंज की कार्यवाहक सीडीपीओ मानसी मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें...