बरेली, अक्टूबर 2 -- Bareily News: फरीदपुर। आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर चयन के लिए लगाए गए शैक्षिक प्रमाणपत्र जांच में फर्जी मिलने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर बाल विकास परियोजना अधिकारी फरीदपुर ने थाना पुलिस को तहरीर देकर ग्राम औरंगाबाद निवासी आंगनबाड़ी कार्यकत्री राजवती देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वर्ष 2008 में राजवती देवी का आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर चयन हुआ था। उनके शैक्षिक प्रमाणपत्रों के सत्यापन में गुरुकुल विश्वविद्यालय वृंदावन, मथुरा से संबंधित हाईस्कूल समकक्ष परीक्षा वर्ष 2007 का अंकपत्र संदिग्ध पाया गया। जब उसका सत्यापन कराया गया तो फर्जी निकाला। यह भी पढ़ें- Bareily News: फर्जी दस्तावेज से बनी आंगनबाड़ी कार्यकत्री, रिपोर्ट दर्ज तहरीर में अंकपत्र अनुक्रम...