बरेली, नवम्बर 3 -- Bareily News: बरेली। अवैध हिरासत में रखने की दो याचिका हाईकोर्ट में दायर करना फरीदपुर के सट्टा किंग ओमेंद्र यादव को मंहगा पड़ गया। हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन और अचल सचदेव की खंडपीठ ने ओमेंद्र यादव की दोनों याचिका 25-25 हजार रुपये के हर्जाने पर खारिज कर दी। हाईकोर्ट ने ओमेंद्र यादव को आदेश दिया है कि वह दोनों याचिकाओं के हर्जाना की 50 हजार रुपये की रकम एसएसपी अनुराग आर्य को अदा करे। आईपीएल मैच में सट्टेबाजी करने पर फरीदपुर के सट्टा किंग ओमेंद्र को पुलिस ने जून महीने में गिरफ्तार करके जेल भेजा था। ओमेंद्र के कब्जे से नेपाल का सिम, फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, चेकबुक और कई पासबुक के साथ दस हजार कैश बरामद हुआ था। ओमेंद्र के तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहे थे। इस प्रकरण में ओमे...