बरेली, जुलाई 19 -- Bareily News: प्रशासन की तरफ से आमजनमानस से अपील की गई है कि अवैध अड्डों से बिकने वाली शराब का सेवन न करें। डीएम कार्यालय की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि अवैध शराब जहरीली हो सकती है। उसमें मिथाइल अल्कोहल मिला हो सकता है, जो एक घातक विष है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी जा सकती है और व्यक्ति की मौत तक हो सकती है। यह भी कहा गया है कि यदि कहीं अवैध शराब की बिक्री, निर्माण या तस्करी की जानकारी मिले तो जिला आबकारी विभाग को सूचना दी जाए। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम व पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। शिकायत दर्ज कराने के लिए जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय का लैंडलाइन 0581- 2421561 तथा मोबाइल नंबर 9454465646 और 9454465600 जारी किए गए हैं। इसके अलावा संबंधित क्षेत्रों के आबकारी निरीक्षकों के मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं।यह ...