बरेली, सितम्बर 28 -- Bareily News: बरेली। आंवला के गांव चम्पतपुर के मौर्य समाज के लोगों ने सोमवार को कलेक्ट्रट में प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने बताया कि गांव का पानी मौर्य समाज के घरों में घुस जाता है। इस कारण हम लोगों को काफी परेशानी होती है। मन्दिर से पश्चित तलाब का पानी जानबूझकर पूर्व तलाब में दे दिया है। जिसमें उक्त समाज के लोगो के भारी दिक्कत है। निर्माण कर पश्चिम तलाब को पाट लिया गया है। और उसमें लोगो ने मकान बना लिए हैं, जिससे जल भराव की समस्या अधिक हो रही है। लोगों ने जल निकास की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...