Bareily News: अवैध निर्माण हटाए बगैर शुरू किया नाले का निर्माण, हंगामा
बरेली, जुलाई 12 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। पीडब्ल्यूडी की ओर चिह्नित अवैध निर्माण हटाए बगैर सेतु निगम ने पीतांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग के ओवरब्रिज के नीचे नाले का निर्माण शुरू कर दिया। बस्ती के लोगों ने नाले का गलत निर्माण से सर्विसलेन संकरी होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। लोगों के हंगामे के बाद नाले का निर्माण कर रहे कर्मचारी काम बंद करके लौट गये।फरीदपुर बुखारा रोड पर स्थित पितांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर सेतु निगम की ओर से ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा था। ओवरब्रिज निर्माण के दौरान ठेकेदार ने पूरी सड़क को खोद डाली। रेलवे विभाग ने पीतांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग को बंद कर दिया। जिससे बस्ती के लोगों का निकलना दुश्वार हो गया। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत करके ओवरब्रिज के नीचे सर्विसलेन बनाने की मांग की। इसके बाद सेतु निगम को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.