Bareily News: अवकाश शेष होने तक वेतन ने रोकने की मांग
बरेली, सितम्बर 16 -- Bareily News: फोटो संख्या 05 फतेहगंज पश्चिमी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने मानव संपदा पोर्टल पर अवकाश उपलब्ध होने के बावजूद शिक्षकों और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है। बुधवार को जिलाध्यक्ष शिव स्वरूप शर्मा के नेतृत्व में संघ पदाधिकारियों ने बीएसए को संबोधित ज्ञापन उप जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय कुमार को सौंपा।ज्ञापन में कहा गया कि जब तक किसी शिक्षक अथवा कर्मचारी के मानव संपदा पोर्टल पर आकस्मिक अवकाश शेष हैं, तब तक अनुपस्थिति के आधार पर उसका एक दिन का वेतन अवरुद्ध न किया जाए। अनुपस्थिति की स्थिति में संबंधित शिक्षक-शिक्षिका के पोर्टल पर उपलब्ध अवकाश को समायोजित करने के निर्देश सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को जारी किए जाएं। पदाधिकारियों ने कहा अवकाश शेष होने के बावजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.