Bareily News: अलीगंज थाना और बिजली घर में घुसा बरसात का पानी
बरेली, सितम्बर 7 -- Bareily News: फोटो 02- अलीगंज थाना परिसर में बरसात से हुआ जलभराव 03- अलीगंज थाना परिसर में भरे की निकासी का प्रयास करती जेसीबी मशीनअलीगंज। दो दिन से रुक-रुककर हो रही बरसात से अलीगंज थाना परिसर व बिजली घर में बरसात का पानी घुस गया, इससे बिजली व्यवस्था बंद हो गई है। जेई अलीगंज अजय कुमार ने बताया कि मशीनों के अंदर तक पानी भर गया है, ट्रांसफॉर्मर से लेकर बिजली घर के चारों तरफ पानी ही पानी है। कोई नुकसान न हो, इसलिए बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। थाना परिसर से पानी निकासी के लिए जेसीबी मशीन से कार्य कराया जा रहा है। थाना परिसर में पानी भर जाने से फरियादियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.