बरेली, अगस्त 10 -- Bareily News: बरेली। अलखनाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ाने का काम तेजी से चल रहा है। मंदिर के पर्यटन विकास के लिए स्वीकृत 11. 67 करोड़ रुपये की परियोजना में अब तक 55 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इससे मंदिर आने वाले लोगों को आने वाले समय में पूजा-पाठ के साथ बेहतर सुविधाएं भी मिल सकेंगी। टूरिज्म अधिकारी मनीष सिंह के मुताबिक परियोजना के तहत वैदिक लाइब्रेरी, प्रसाद एवं फ्लोरिस्ट शॉप, मल्टीपरपज हॉल और मेन गेट का काम प्रगति पर है। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग एरिया, ओपन एयर थियेटर, फसाड वॉल और टॉयलेट ब्लॉक भी बनाए जाने हैं। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: 49.87 करोड़ से बदल रहा ब्रह्मकुंड क्षेत्र, राजगीर को मिलेगी नई पहचान पार्किंग बनने से मंदिर आने वाले लोगों को वाहन खड़ा करने में होने व...