Bareily News: अलखनाथ चैलेंजर्स और बनखंडी नाथ ने दर्ज की जीत
बरेली, नवम्बर 24 -- Bareily News: मनीष क्रिकेट एकेडमी में सोमवार को अंडर-12 मिनी आईपीएल सीजन-2 का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मनीष सिंह ने किया। पहले दिन दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में अलखनाथ चैलेंजर्स ने धोपेश्वर फाइटर्स को आठ रन से हराया। अश्विनी कुमार ने 56 रन बनाए और लव गंगवार ने चार विकेट लिए। दूसरे मुकाबले में बनखंडी नाथ ने पशुपति नाथ वॉरियर्स को 56 रन से शिकस्त दी। अजिंकित ने चार विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया। टूर्नामेंट सचिव पंकज यादव ने बताया कि मंगलवार को मदीना इलेवन और त्रिवटीनाथ किंग्स तथा बरेली पैंथर्स और तपेश्वर नाथ लायंस के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.