बरेली, अगस्त 12 -- Bareily News: फोटो 03- बहेड़ी,संवाददाता। यहां छंगा टांडा गुरुद्वारे में अमावस्या के मौके पर श्रद्धालुओं नेसरोवर में स्नान किया इस दौरान यहांविशेष दीवान सजाया गया। श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।यहां छंगा टांडा नानकपुरी गुरुद्वारे में अमावस्या पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। दिल्ली के बाबा बचन सिंह ने यहां पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लिया। गुरुद्वारे के कथा वाचक हरदीप सिंह ने गुरुद्वारे में आई संगत को गुरुवाणी इतिहास सुना कर निहाल किया। संगत ने गुरुद्वारे के सरोवर में स्नान कर गुरुद्वारे में माथा टेककर लंगर छका। यहां कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में दिल्ली के बाबा बचन सिंह, गुरुद्वारे के बाबा चंदन सिंह, सेवादार बाबा गुरजंट सिंह सहित इलाके के सिख समुदाय के लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़े...