Bareily News: अमरूद विक्रेता से लूट का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
बरेली, नवम्बर 30 -- Bareily News: फरीदपुर/भुता। भुता में अमरूद विक्रेता से नगदी और मोबाइल लूटने के आरोप में फरार चल रहे बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। 14 अक्टूबर की शाम को भुता के अमरूद विक्रेता शेर सिंह उदयपुर वाली पुलिया से अपने घर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में ब्रह्मदत्त त्यागी उर्फ संजय शर्मा ने साथी यूनुस के साथ मिलकर शेर सिंह से मारपीट की और नगदी-मोबाइल छीनकर भाग गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ब्रह्मदत्त को गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार देर रात मुखबिर की सूचना पर लाड़पुर वाली पुलिया से यूनूस को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी यूनुस की निशादेही पर कलारी, थाना इज्जत नगर के पास से पुलिस को एक मोबाइल फोन व 420 रुपये नगद बरामद किए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.