बरेली, अक्टूबर 30 -- Bareily News: बरेली। खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच करने के लिए बरेली में अभी तक कोई प्रयोगशाला नहीं थी। दूध, मावा, घी और मिठाइयों के सैंपल बाहर की लैब में ही भेजे जाते थे। अब बरेली में भी लैब तैयार हो गई है। 31 अक्टूबर को इस लैब का उद्घाटन होगा। प्रदेश में लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, गोरखपुर, झांसी में खाद्य विभाग की लैब हैं। अभी तक इन लैबों में ही सैंपल जांच के लिए भेजे जाते थे। अब शासन ने हर मंडल मुख्यालय पर एक लैब स्थापित की है। बरेली के नदौसी में भी लैब तैयार हो गई है। 31 अक्टूबर को लैब का उद्घाटन हो जाएगा। लैब में खाद्य पदार्थों और दवाओं के सैंपल चेक किए जाएंगे। ड्रग के नमूनों की जांच के लिए 20 ड्रग एनालिस्ट भी लैब में आ गए हैं। सीनियर एनालिस्ट और एक साइंटिफिक अफसर-2 की भी तैनाती हो चुकी है। फूड की जांच एक खाद्...