Bareily News: अब मंडी में नहीं चलेगी कूड़ा बाहर फेंको व्यवस्था, नगर निगम का नोटिस
बरेली, जुलाई 23 -- Bareily News: शहर की फल एवं सब्जी मंडी में अब कूड़ा बाहर फेंकने की व्यवस्था नहीं चलेगी। नगर निगम ने मंडी परिषद को सख्त नोटिस जारी करते हुए निर्देश दिया है कि मंडी से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण परिसर के अंदर ही किया जाए। फल और सब्जियों से निकलने वाले जैविक कचरे के लिए कम्पोस्ट (खाद) बनाने का प्लांट लगाने की भी हिदायत दी गई है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य का कहना है कि मंडी से प्रतिदिन बड़ी मात्रा में फल और सब्जियों का अवशेष निकलता है। यदि इसका समय पर और वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण न हो तो दुर्गंध, गंदगी, मच्छर-मक्खियों का प्रकोप और प्रदूषण बढ़ने के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी पैदा होती हैं। इसलिए अब स्रोत पर ही कचरा प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.