बरेली, नवम्बर 22 -- Bareily News: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की बढ़ती भागीदारी और विदेशों में उपलब्ध व्यावसायिक संभावनाओं को लेकर आईसीएआई ने रविवार को सिविल लाइंस के एक होटल में संगोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान अमेरिका और यूएई की लेखांकन एवं कर प्रणाली के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही विदेशी संपत्ति घोषणा योजना विषय पर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए किस प्रकार नए अवसर उपलब्ध हो रहे हैं और वे अपनी विशेषज्ञता के माध्यम से विदेशों में सेवाएं प्रदान कर सकते हैं। उपाध्यक्ष सीए विनेश अरोड़ा, मुख्य अतिथि बैंक ऑफ बड़ौदा के बरेली आंचलिक कार्यालय के महाप्रबंधक प्रतीक अग्निहोत्री, उप महाप्रबंधक सुदीप कुमार, सीए रवि कुमार, सीए ...