Bareily News: अब निगम बताएगा पॉलीथीन का खतरा, बाजारों में चलेगा अभियान
बरेली, अगस्त 31 -- Bareily News: गोवंशों के पेट से पोस्टमार्टम में प्लास्टिक और पॉलीथीन निकलने के बाद नगर निगम ने अब एक बार फिर जागरूकता अभियान चलाने की तैयारी की है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य के निर्देशन में और पशु कल्याण अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह के सहयोग से निगम की एसबीएम, आईईसी टीम शहर के अलग-अलग इलाकों में नागरिकों को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव बताएगी। अभियान के दौरान लोगों को समझाया जाएगा कि सड़कों और खुले स्थानों पर फेंकी गई प्लास्टिक की थैलियों में खाद्य सामग्री देखकर गोवंश उसे प्लास्टिक समेत निगल लेते हैं। लगातार प्लास्टिक खाने से उनके पाचन तंत्र में गंभीर समस्या हो सकती है और कई मामलों में यह मौत का कारण भी बनती है। यह भी पढ़ें- Bareily News: फॉलोअप:अब जांच की बारी: गोशाला में मृत गोवंशों के पेट से निकली पॉलीथीन ने खोली दावों की पो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.