बरेली, अक्टूबर 9 -- Bareily News: भाजपा से नाराजगी के बाद पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप के अगले सियासी कदम को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। फेसबुक पर 'टाटा गुड-बाय' लिखकर पार्टी से दूरी के संकेत देने के बाद से उनके समर्थकों के साथ भाजपा नेताओं की भी नजर उनके अगले राजनीतिक ठिकाने पर है। खास बात यह है कि पिछले कुछ दिनों से धर्मेंद्र कश्यप भाजपा के कार्यक्रमों से भी दूर हैं। इसी बीच गुरुवार रात धर्मेंद्र कश्यप अचानक समाजवादी पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. अनीस बेग के जन्मदिन समारोह में नजर आए। समारोह की तस्वीर वायरल होते ही सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। सवाल उठने लगा कि क्या पूर्व सांसद का अगला राजनीतिक 'घर' सपा हो सकता है। हालांकि धर्मेंद्र कश्यप ने अभी सपा में जाने को लेकर कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है। उनका कहना...