बरेली, अक्टूबर 20 -- Bareily News: शहर को स्वच्छ और कचरा मुक्त बनाने के लिए नगर निगम अब गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नई पहल करने जा रहा है। खुले में कचरा फेंकने वालों को चिह्नित करने के लिए वार्डों में सर्वे कराया जाएगा। पहले ऐसे लोगों को समझाकर जागरूक किया जाएगा। इसके बाद भी आदत नहीं बदली तो नगर निगम की टीम नोटिस लेकर उनके घर पहुंचेगी। बार-बार गंदगी फैलाने वालों को ढोल-नगाड़ों के साथ सार्वजनिक रूप से चिह्नित करने की योजना है। नगर निगम का लक्ष्य शहर को जीरो वेस्ट सिटी बनाने के साथ सफाई व्यवस्था को बेहतर करना है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ समीक्षा बैठक में जरूरी निर्देश दिए थे। इसके तहत मुख्य मार्गों की सफाई को ठेके पर देने की तैयारी के साथ अब तंग गलियों को भी कचरा मुक्...