बरेली, सितम्बर 28 -- Bareily News: नवाबगंज। नवाबगंज-बरखेड़ा मार्ग पर अधकटा रब्बानी बेगम और दलेलनगर के बीच अप्सरा नदी पर बना वर्षों पुराना पुल बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने से पुल में दरारें पड़ने की जानकारी मिलते ही प्रशासन में खलबली मच गई। सुरक्षा को देखते हुए पुल से वाहनों का रूट डायवर्जन कर दोनों ओर पुलिस तैनात कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: नवनिर्मित पुल का एप्रोच धंसा, आए दिन चोटिल हो रहे राहगीरपुल की स्थिति नवाबगंज-बरखेड़ा (पीलीभीत) मार्ग पर अधकटा रब्बानी बेगम और दलेलनगर गांव के बीच अप्सरा नदी पर बना पुल 75 वर्ष पुराना है। दो दिनों तक हुई लगातार बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ने से पुल में दरारें पड़ गई है। सूचना दलेलनगर गांव के ग्राम प्रधान छत्रपाल गंगवार ने विधायक और एसडीएम को दी। मामले को गंभीरता से ल...