बरेली, अक्टूबर 20 -- Bareily News: बरेली। बारादरी पुलिस ने लकड़ी कारोबारी के अपहरण के एक मामले में दो साल से फरार चल रहे वांछित आरोपी को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। उसके एक साथी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। बारादरी के शाहदाना में रहने वाले लकड़ी कारोबारी सचिन अग्रवाल की पत्नी ने 11 जुलाई 2024 को थाना बारादरी में अपने पति के अपहरण की रिपोर्ट लिखाई थी। आरोप था कि 10 जुलाई 2024 को रुपयों के लेनदेन के विवाद को लेकर झांसी में सिविल लाइंस के सतीशनगर निवसी गुरजीत सिंह अपने साथियों के साथ कार में बैठाकर अपहरण कर ले गया। 13 जुलाई 2024 को पुलिस ने गुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर सचिन को सकुशल बरामद कर लिया था। पूछताछ में मध्य प्रदेश के जनपद दतिया के गांव नीचरौली निवासी अनूप यादव उर्फ कल्लू यादव का नाम भी शामिल आया था, जो अब तक वांछित चल रहा था...