बरेली, सितम्बर 28 -- Bareily News: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले 42 होटल- रेस्टोरेंट को नोटिस दिया गया है। मानकों में सुधार कर 15 दिनों में जवाब मांगा गया है। जवाब न देने पर कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने अभियान चलाकर शहर के प्रमुख रेस्टोरेंट में जांच की थी। जांच के दौरान 42 रेस्टोरेंट ऐसे पाए गए जिनमें मानकों का पूरी तरह से पालन नहीं किया जा रहा था। खाद्य पदार्थों के खराब रखरखाव के साथ ही रसोई घर में साफ सफाई भी नहीं थी। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता भी सवालों के घेरे में थी। नामी रेस्टोरेंट में तक दूध, सोयाबीन आदि से एलर्जी की सूचना नहीं थी। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: खाद्य सचल प्रयोगशाला ने 91 खाद्य पदार्थों की जांच की पानी की रिपोर्ट भी नहीं मिली। अधिकतर कर्मचारियों के हेल्थ सर्टिफि...