बरेली, अक्टूबर 15 -- Bareily News: बरेली कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव द्वारा गणित विभाग के तीन शिक्षकों को निलंबित के विरोध में शिक्षक व कर्मचारी समन्वय समिति द्वारा गुरुवार को सामूहिक अवकाश की घोषणा की गई थी। शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को मंडलायुक्त शंभु कुमार व डीएम अविनाश सिंह के अलावा क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी से मिला। अधिकारियों द्वारा सकरात्मक जवाब मिलने पर शिक्षक संघ ने गुरुवार को होने वाले सामूहिक अवकाश को फिलहाल स्थगित कर दिया है। शिक्षक संघ के महासचिव प्रो. वीपी सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में निलंबित किए गए शिक्षकों के संदर्भ में उच्च अधिकारियों से सकारात्मक वार्ता चल रही है। महासचिव ने बताया कि शिक्षकों के निलंबन को वापस नहीं लिया गया तो शिक्षक व कर्मचारी संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...