बरेली, नवम्बर 21 -- Bareily News: बरेली। शहर की सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने शुक्रवार को सख्त कार्रवाई की। ईसाइयों की पुलिया,चौकी चौराहा और बन्नूवाल नगर समेत कई इलाकों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सड़क किनारे खोखे और दुकानें बनाकर कब्जा करने वालों पर नगर निगम के बुलडोजर की कार्रवाई हुई। जैसे ही अतिक्रमण दस्ता बुलडोजर लेकर पहुंचा,कब्जा करने वालों में खलबली मच गई। बुलडोजर देखते ही कई अतिक्रमणकारी अपना सामान समेटकर भागने लगे। वहीं, कुछ लोग सामान हटाने में जुट गए। इसके बावजूद जिन स्थानों पर अवैध कब्जे नहीं हटाए गए थे,वहां बुलडोजर चलाकर निर्माण ढहा दिए गए।दस्ता प्रभारी सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को शहर के कई इलाकों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- Purnia News: खुश्...