बरेली, अक्टूबर 15 -- Bareily News: नवाबगंज। कस्बे में पटेल प्रतिमा के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। गुरुवार को कस्बे में पटेल प्रतिमा के पास 50 वर्षीय पुरुष का शव पड़ा देख लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद लोगों को मौके पर बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। लोगों का कहना है कि मृतक कई दिनों से कस्बे में घूमता दिखाई दे रहा था। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...