बरेली, अक्टूबर 12 -- Bareily News: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बिथरी चैनपुर क्षेत्र में नवदिया मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है। लखीमपुर खीरी में कस्बा गोला निवासी अमित सोनी ने बताया कि उनके भाई 50 वर्षीय विक्रम विशाल सोनी पिछले करीब पांच साल से ग्रीन पार्क कॉलोनी में रहकर नौकरी करते थे। शनिवार शाम स्कूटी लेकर वह किसी काम से दिल्ली-लखनऊ हाईवे की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान नवदिया मोड़ के पास किसी वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इस हादसे में विक्रम विशाल सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: सड़क हादसे में युवक की मौत मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया और परिवार वालों को सूचना दी। उपचार के दौरान शनिवार ...