बरेली, नवम्बर 27 -- Bareily News: बड़ा बाईपास पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है। शाहजहांपुर में खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव कोटा खेतल निवासी 42 वर्षीय श्याम बिहारी की बुधवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके चचेरे भाई मंगली ने पुलिस ने बताया कि श्याम बिहारी बुधवार रात बरेली से लकड़ी का ट्रक लेकर रुद्रपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बड़ा भोजीपुरा क्षेत्र में बिलवा पुल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनके ट्रक में टक्कर मार दी। इस हादसे में श्याम बिहारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद शादी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: लखीसराय सड़क हादसा: ट्रक-स्कॉर्पियो टक्कर मामले में यातायात थाने में प्राथमिकी दर्ज उनकी जेब में मिले कागजात के आधार पर पुलि...