बरेली, नवम्बर 6 -- Bareily News: बरेली। शहर की सड़कों को जाम और धूल से मुक्त करने के लिए नगर निगम अब आधुनिक तकनीक का सहारा लेने जा रहा है। शहर के चारों जोन की सड़कों का तकनीकी सर्वे कराया जाएगा। इसके लिए 12 मीटर या इससे अधिक चौड़ी सड़कों को चिह्नित किया गया है। लेजर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से सड़कों की मैपिंग होगी। आधुनिक सर्वे व्हीकल के जरिए सड़क की मौजूदा स्थिति का तकनीकी आकलन किया जाएगा। इसके बाद विशेषज्ञों की मदद से सर्वे रिपोर्ट के आधार पर सड़कों का नया वैज्ञानिक डिजाइन तैयार कराया जाएगा। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनकेअप) के तहत नगर निगम अब तक 182 करोड़ रुपये खर्च कर चुका है। इसके बावजूद शहर में धूल, प्रदूषण और जाम की समस्या को कम करने के लिए नए सिरे से कार्ययोजना तैयार की जा रही है। चारों जोन में कुल 122 स्पॉट ...