बरेली, अक्टूबर 30 -- Bareily News: बीडीए की ड्रीम परियोजनाओं में शामिल ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के सेक्टर-7 की सूरत बदलने की तैयारी तेज हो गई है। यहां आंतरिक विकास कार्यों के लिए बीडीए ने टेंडर जारी कर दिए हैं। करीब 23.05 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से सेक्टर में सीवर लाइन, वाटर लाइन, आरसीसी ड्रेन, इलेक्ट्रिकल ट्रेंच, सड़क, पार्क और बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया जाएगा। चयनित फर्म को सभी निर्धारित कार्य 18 माह में पूरे करने होंगे। ग्रेटर बरेली के सेक्टर-7 में लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके तहत सीवर लाइन और वाटर लाइन बिछाई जाएगी। आरसीसी ड्रेन के निर्माण से जल निकासी की व्यवस्था विकसित होगी। सड़कों का निर्माण होने से आवागमन की सुविधा बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। सेक्टर में विद्युत व...