Bareily News: अच्छी खबर:गोबर के 25 हजार दीपकों से जगमग होगी कान्हा गोशाला
बरेली, नवम्बर 5 -- Bareily News: बरेली। इस बार दीपावली पर सीबीगंज के नदौसी गांव स्थित कान्हा गोशाला रोशनी से जगमग होगी। नगर निगम गोशाला को गाय के गोबर से बने 25 हजार दीपकों से रोशन करने की तैयारी कर रहा है। छोटी दीपावली पर गोशाला में पशुपालक और गोसेवक मिलकर दीपक जलाएंगे। खास बात यह है कि नगर निगम पहली बार गोशाला में इतने बड़े स्तर पर दीपोत्सव का आयोजन करने जा रहा है। इसके लिए महिला स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से विशेष दीपक तैयार किए जा रहे हैं। गोशाला में देसी गाय के गोबर से आकर्षक और रंग-बिरंगे दीपक बनाए जा रहे हैं। इन दीपकों को तैयार करने में गोबर के साथ विशेष प्रकार की मिट्टी,मोम और सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जा रहा है। पहले गोबर को एकत्र किया जाता है,फिर उसे मिट्टी के साथ मिलाकर दीपकों का आकार दिया जाता है। सूखने के बाद इनकी रंगाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.