बरेली, अक्टूबर 27 -- Bareily News: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की तरफ से लालफाटक स्थित शिवरूप बैंकट हाल में विजयदशमी पर्व पर शस्त्र पूजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जज राजभान सिंह और संचालन एमपी सिंह ने किया। इस मौके पर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हुए युवाओं को मनोना धाम के प्रबंधक आर्येन्द्र सिंह चौहान ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, बेटियों की शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया। इस मौके पर भाजपा के आंवला जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, सिद्धराज सिंह, सर्वेश्वर पाल सिंह, भुवनेश्वर सिंह, अलका सिंह, जयवीर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...