बरेली, सितम्बर 5 -- Bareily News: वर्षों इंतजार के बाद आरटीओ आफिस अब अपनी बिल्डिंग परसाखेड़ा में शिफ्ट होगा। कहे तो पूरब से पश्चिम पहुंच जाएगा। इस महीने जिला स्तरीय निरीक्षण कमेटी निरीक्षण करके आरटीओ आफिस को हैंडओेवर करेगी। अक्टूबर में नवदुर्गा पर्व पर नकटिया से परसाखेड़ा आरटीओ आफिस शिफ्ट करा दिया जाएगा। संबंधित विभागों से एनओसी की प्रक्रिया पूरी हो गई है। फर्नीचर आदि का काम इसी महीने पूर्ण हो जाएगा। 1998 से नकटिया स्थित किराये की बिल्डिंग में आरटीओ आफिस चल रहा है। लोगों को वाहनों से जुड़े कार्यो के लिए करीब आठ से 10 किलोमीटर की दौड़ लगानी पड़ती है। वर्तमान में परिवहन विभाग से जुड़ी सेवाओं को उपभोक्ता तीन आफिसों के चक्कर लगाते हैं। आरसी, परमिट आदि कामों के लिए नकटिया जाना पड़ता है। डीएल संबंधी काम विकास भवन के पीछे ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड ...