बरेली, अगस्त 22 -- Bareily News: बरेली। सावन के चौथे सोमवार को कांवड़ियों की संख्या बढ़ने की रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस और अर्द्धसैन्य बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। साथ ही रूट डायवर्जन शुक्रवार शाम से ही लागू कर दिया गया है, जो सोमवार रात तक जारी रहेगा। सावन में सुरक्षा के लिहाज के जनपद को तीन सुपर जोन, नौ जोन, 28 सेक्टर और 104 सब सेक्टर में बांटा गया है। सुपर जोन के प्रभारी एडिशनल एसपी, जोन के सीओ, सेक्टर के थाना प्रभारी और सब सेक्टर के प्रभारी सब इंस्पेक्टर होंगे। इसके अलावा 29 थाना प्रभारी, 62 इंस्पेक्टर, 653 सब इंस्पेक्टर, 532 हेड कांस्टेबल, 2261 कांस्टेबल और 369 होमगार्ड तैनात किए गए हैं। इस तरह सावन की सुरक्षा व्यवस्था में करीब 2500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। इसके अलावा छह प्लाटून व ढाई सेक्शन पीएसी भी तैनात की गई थी। चौथे सोमवार को ...