बरेली, नवम्बर 18 -- Bareily News: बरेली। बरेली कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग के सहयोग से आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईसीबायोसेट के दूसरे दिन देश-विदेश के वैज्ञानिकों के व्याख्यान और शोध प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। तीन दिन सम्मेलन के दूसरे दिन मंगलवार को जैविक विज्ञान और नई तकनीकों से जुड़े विषयों पर विचार साझा किए गए। यह जीवन विज्ञान अनुसंधान एवं नवाचार संस्था का पहला वार्षिक सम्मेलन भी है। सम्मेलन में ऑस्ट्रेलिया के प्रो. मैकिएज हेनेबर्ग ने मानव गतिविधियों और जीव-जगत के विकास के संबंधों पर ऑनलाइन व्याख्यान दिया। वहीं, थाईलैंड के प्रो. सुनील कुमार गोयल ने खाद्य सुरक्षा और सतत विकास में रासायनिक अभियांत्रिकी की भूमिका ऑनलाइन बताई। यह भी पढ़ें- Bareily News: पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के मेल से निकलेगा समस्याओं का हल इस सत्...