बरेली, सितम्बर 28 -- Bareily News: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बरेली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्पर्धाओं में पदक हासिल किए। पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ में बरेली के कुणाल चौधरी ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-23 वर्ग में कमोध सिंह नगर ने 800 मीटर और अंजलि सिंह ने 400 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय 29वीं उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर एवं छठी उत्तर प्रदेश राज्य अंडर-23 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। लगातार तेज बारिश के बीच एथलीटों का जोश कम नहीं हुआ और अपने-अपने ईवेंटों में खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ देकर पदक अपने नाम किए। यह भी पढ़ें- बरेली में मेरठ की एथलेटिक्स ने 13 पदकों के साथ दूसरा स्थान क...