बरेली, अक्टूबर 3 -- Bareily News: बरेली। एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज के तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-17 बालक वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें जनपद के आठ विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य तौकीर सिद्दीकी ने किया। शारीरिक शिक्षक शाहिद रजा ने बताया कि खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण सहित विभिन्न कौशल के आधार पर जिला टीम का चयन किया गया। स्टेडियम के क्रिकेट कोच नितेश भारद्वाज के निर्देशन में चयनित टीम में कुशाग्र सागर, मोहम्मद कामरान, नईम अंसारी, इनोश दास, आर्यवीर, गुरवेंद्र सिंह, अर्जुन यादव, मोहम्मद साहिल, जोसेफ कबीर नियाजी, मोहम्मद फरहान, धर्मेंद्र, ध्रुव गुप्ता, यश श्रेष्ठ और जुबेर शामिल हैं। चयनित खिलाड़ी नौ अक्टूबर को पीलीभीत में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता...