Bareily News: अंगूठी लेकर भागा युवक खुद दुकान पर पहुंचा
बरेली, अक्टूबर 6 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी। मुख्य बाजार स्थित मोनिका ज्वेलर्स से सोमवार को सोने की अंगूठी लेकर फरार हुए युवक के खिलाफ सर्राफ की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार को युवक खुद दुकान पर पहुंच गया और अंगूठी लौटाकर माफी मांगने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। मोहल्ला साहूकारा निवासी प्रहलाद अग्रवाल की दुकान पर युवक अंगूठी खरीदने आया था। अंगूठी पहनकर वह फरार हो गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश शुरू की थी। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। बुधवार को उसे जेल भेजा जाएगा। यह भी पढ़ें- Bareily News: सरफ को चकमा देकर अंगूठी लेकर युवक फरार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.