बरबीघा, नवम्बर 14 -- बिहार विधानसभा चुनाव में शेखपुरा जिले की बरबीघा सीट पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो रही है। कांग्रेस के त्रिशूलधारी सिंह और जेडीयू के डॉ. कुमार पुष्पंजय के बीच सीधा मुकाबला है। साल 2020 के चुनाव में कांग्रेस और जेडीयू के कैंडिडेट की हार-जीत का अंतर महज 113 वोट था। हालांकि इस बार दोनों दल ने अपने कैंडिडेट बदल दिए हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस और जेडीयू में कौन सा उम्मीदवार जीतता है। बरबीघा बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की धरती रही है। श्री बाबू यहां से विधायक भी रहे। बरबीघा को लंबे समय तक कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा। कांग्रेस के कद्दावर नेता महावीर चौधरी लगातार चार बार (1980-1995) यहां से विधायक रहे। इसके बाद उनके बेटे अशोक चौधरी ने दो बार यहां से चुनाव जीते। अशोक बाद में कांग्रेस छोड़ जेडीयू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.