बाराबंकी, जुलाई 17 -- Barabanki News: सिरौलीगौसपुर। संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर की ओपीडी में मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार को 781 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकों ने दवाएं दीं। 245 मरीजों के खून की जांच करवाई गई है। वहीं 67 मरीजों के डिजीटल व मैनुवल एक्सरे करवाये गए। अधीक्षक डाक्टर इकबाल, डाक्टर गौरव नारायन, डाक्टर तथीर फातिमा, डाक्टर अविनाश कुमार उपाध्याय डाक्टर धीरेन्द्र पटेल, डाक्टर अजीत सिंह और डाक्टर हसन सलीम ने मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवाएं दीं। इस दौरान सीएमएस डॉ. अजय सिंह ने ओपीडी का निरीक्षण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...