Barabanki News: 68 की उम्र में साइकिल से 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा पर निकले साधु का कोटवाधाम में हुआ स्वागत
बाराबंकी, अक्टूबर 26 -- Barabanki News: सिरौलीगौसपुर(बाराबंकी)। मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 68 वर्षीय नरेंद्र कसेरा साइकिल से 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने के संकल्प के साथ निकले हैं। करीब आठ माह से जारी उनकी यात्रा रविवार को कोटवाधाम पहुंची तो लोगों ने उनका स्वागत कर उनकी श्रद्धा और संकल्प को नमन किया। नरेंद्र कसेरा ने बताया कि वह करीब आठ माह पहले अपने घर इंदौर से साइकिल यात्रा पर निकले थे। उनका लक्ष्य देश के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना है। अब तक वह ओंकारेश्वर, उज्जैन, गुजरात के सोमनाथ और द्वारका स्थित नागेश्वर मंदिर के दर्शन कर चुके हैं। इसके अलावा हरिद्वार और नैमिषारण्य की यात्रा भी पूरी कर चुके हैं। कोटवाधाम पहुंचने के बाद अब वह अयोध्या, काशी विश्वनाथ और बैजनाथ धाम की ओर यात्रा करेंगे। इसके बाद भी उनकी यात्रा जारी रहेगी।
साइकिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.