बाराबंकी, सितम्बर 20 -- Barabanki News: बाराबंकी, संवाददाता। दारापुर में नए उपनिबंधक कार्यालय के पास अधिवक्ताओं के चैंबर बनाने को लेकर विवाद गहरा गया है। प्रशासन की ओर से 62 अधिवक्ताओं को चैंबर निर्माण के लिए जगह दिए जाने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। आरोप है कि रात में अचानक बुलडोजर चलाकर निर्माणाधीन चैंबरों के स्ट्रैक्चर व बाउंड्री को ढहा दिया गया। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया।

नए कार्यालय का निर्माण रजिस्ट्री कार्यालय के अधिवक्ता आशीष उपाध्याय ने बताया कि नए उपनिबंधक कार्यालय जो कि लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर दारापुर मोड़ के पास बनाया गया। यहां पर पुराना कार्यालय शिफ्ट हो रहा है। लोगों की सुविधा और अधिवक्ताओं के बैठने की व्यवस्था को देखते हुए चैंबर बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी।

वकीलों का विरोध इ...