बाराबंकी, अक्टूबर 23 -- Barabanki News: बाराबंकी। अधीक्षक डाकघर बाराबंकी मंडल कार्यालय में 6 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक डाक अदालत का आयोजन किया गया है। इसमें डाक संबंधी शिकायतों और पहले दर्ज कराई गईं, लेकिन निस्तारित न हुई शिकायतों की सुनवाई होगी। शिकायतें लिखित रूप में 2 नवंबर तक अधीक्षक डाकघर कार्यालय में जमा करनी होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...