Barabanki News: 16 वर्षीय किशोरी लापता, गुमशुदगी दर्ज
बाराबंकी, अगस्त 2 -- Barabanki News: बाराबंकी। रामनगर थाना के एक गांव से तीन दिन पहले एक किशोरी अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। भाई की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। रामनगर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 30 जुलाई की रात करीब आठ बजे घरेलू बात को लेकर उसकी 16 वर्षीय बहन नाराज होकर घर के पास स्थित बाग की ओर चली गई थी। काफी देर तक वापस न लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने किसी अप्रिय घटना की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.