Barabanki News: 120 पीपा नहीं हटाए, बाढ़ आने पर बहने का खतरा
बाराबंकी, जुलाई 5 -- Barabanki News: रामनगर। सरयू नदी पर बनाया गया पीपा पुल पूरी तरह उखाड़ दिया गया है। करीब 120 पीपा अभी भी नदी किनारे मैदान में पड़े हुए हैं। ये पीपा दो माह तक चले अस्थायी पीपा पुल की याद दिला रहे हैं। पुल हटने के बाद भी इन पीपों को अभी तक नहीं हटाया गया। मानसून आ चुका है। अगर नदी का जलस्तर बढा तो पीपों के बहने का खतरा हो सकता है। अधिकारियों के अनुसार 100 पीपा भिजवाए जा चुके है। बाकी भी इन पीपों को वापस प्रयागराज भेजा जाना है। लेकिन परिवहन व्यवस्था समय पर उपलब्ध न होने के कारण इन्हें अब तक नहीं भेजा जा सका। अब परिवहन की व्यवस्था हो गई है और जल्द ही सभी पीपों को प्रयागराज रवाना कर दिया जाएगा। एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि पीपों के परिवहन की व्यवस्था कर ली गई है। शीघ्र ही इन्हें ट्रकों के माध्यम से भेज दिया जाएगा। जिससे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.