Barabanki News: .मां दुर्गा के छठे स्वरूप की आराधना कर भक्तों ने मांगी समृद्धि
बाराबंकी, अक्टूबर 16 -- Barabanki News: बाराबंकी। जय भगवती देवी नमो वर दे, जय पाप विनाशनी बहूफल दे...। मां दुर्गा के छठे स्वरूप कात्यायनी के रूप में शुक्रवार को देवी भक्तों ने मां की आराधना कर सुख समृद्धि की कामना की। शारदीय नवरात्र के छठवें दिन मंदिरों में सुबह से ही देवी भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां के चरणों में शीश नवाया। मंदिरों में सुबह और शाम हो रही भव्य आरती में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। वहीं, शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सजे दुर्गा पूजा पंडालों में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भक्तिगीतों की स्वर लहरियां बिखर रही हैं। नवरात्र के छठवें दिन मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि मां कात्यायनी की आराधना से भक्तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.