Barabanki News: हिसाब में करीब दो करोड़ का घोटाला, दी जा रही धमकी
बाराबंकी, अक्टूबर 1 -- Barabanki News: बाराबंकी। शराब के ठेके के लिए दो लोगों ने मिल कर आधे की हिस्सेदारी की। एक पक्ष का आरोप है कि विपक्षी ने लाभ में करीब दो करोड़ रुपये का घोटाला किया है। रुपये वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर सफदरगंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर निवासी रामचन्दर पुत्र बालकराम ने तहरीर में बताया कि सन 2018-19 में आबकारी विभाग की शराब की अंग्रेजी, देशी, बियर व मॉडल शॉप दुकानों की ऑनलाइन लाटरी प्रक्रिया में विपक्षी शैलेन्द्र कुमार उर्फ पप्पू पुत्र कमलेश चन्द्र निवासी ग्राम चन्दवारा ने आवेदनों के खर्च में 50 प्रतिशत सहयोग लिया था। दोनों पक्षों के बीच सहमति थी कि सभी खर्च व दुकानों की आमदनी में 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी। पीड़ित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.