बाराबंकी, जुलाई 31 -- Barabanki News: बाराबंकी, संवाददाता। बाराबंकी में सफेदाबाद स्थित हिंद अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने शुक्रवार तड़के तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर जांच शुरू कर दी है। टिकैतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सराई दुनौली निवासी राम सुमन (40) पुत्र सुंदरलाल लंबे समय से सीने की बीमारी से पीड़ित थे। जिससे वे परेशान चल रहे थे। परिजनों के अनुसार उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं रहती थी। हालत गंभीर होने पर 27 जुलाई को उन्हें उपचार के लिए सफेदाबाद स्थित हिंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी बीच शुक्रवार की सुबह तड़के करीब चार बजे राम सुमन अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूद गए। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल ...