Barabanki News: हालत बिगड़ने पर अस्पताल में था भर्ती, मौत
बाराबंकी, जुलाई 6 -- Barabanki News: बाराबंकी। सफदरगंज थाना के रसौली तलहा गांव निवासी अमरेश कुमार गौतम (28) पुत्र राजाराम सफाई कर्मचारी था। एक जुलाई की रात अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। उल्टी होने के कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां से रेफर किए जाने के बाद परिजनों ने उसे मेयो अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार की रात करीब आठ बजे उसकी मौत हो गई। मृतक युवक दो पुत्री एक पुत्र का पिता था, एक वर्ष पूर्व पत्नी की हादसे में मौत हो गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.