Barabanki News: हाईवे पर छुट्टा मवेशियों का आतंक, हादसों से राहगीर परेशान
बाराबंकी, अगस्त 10 -- Barabanki News: निन्दूरा। लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर छुट्टा मवेशी राहगीरों और किसानों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। हाईवे पर जगह-जगह मवेशियों के झुंड जमा रहने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। उधर खेतों में घुसकर मवेशी धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसानों को रातभर खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद छुट्टा मवेशियों को पकड़ने के लिए नियमित अभियान नहीं चलाया जा रहा है। निन्दूरा क्षेत्र में लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर बाबा कुटी, बड्डूपुर, रीवा-सीवा, निन्दूरा, निगोहां, बाबागंज और बसारा समेत कई स्थानों पर मवेशियों के झुंड नजर आते हैं। हाईवे पर मवेशियों की मौजूदगी को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने टिकैतगंज के पास सड़क किनारे चेतावनी बोर्ड भी लगाया है। बोर्ड के माध्यम से वाहन चालकों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.