बाराबंकी, अक्टूबर 12 -- Barabanki News: बाराबंकी। पल्हरी चौराहा स्थित जेब्रा पार्क फुटबॉल मैदान पर आयोजित आठ दिवसीय जिला स्तरीय ओपन पुरुष फुटबॉल लीग के दूसरे दिन सोमवार को खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला। सोमवार को खेले गए दो अलग-अलग मैचों में हाइड्रा फुटबॉल क्लब और जेबीएम फुटबॉल क्लब ने अपने-अपने प्रतिद्वंदियों को हरा कर अगले चक्र में प्रवेश किया। सहारा यूनाइटेड को हाइड्रा फुटबॉल क्लब ने 4-0 से हराया:पहला मुकाबला सहारा यूनाइटेड फुटबॉल क्लब और हाइड्रा फुटबॉल क्लब के मध्य खेला गया। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिला। हालांकि, हाइड्रा क्लब के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल का परिचय दिया। खेल के17वें मिनट में गौरव कुमार ने पहला गोल किया। 24वें मिनट में राज कश्यप ने दूसरा गोल दागकर हाइड्रा टीम को हाफ टाइम तक 2-0 ...